Kanya Rashifal 2025
विज्ञापन

Video: 30 सितंबर तक कन्या राशिवाले भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है नुकसान

Kanya Rashifal 2025: साल 2025 में 30 सितंबर तक कन्या राशिवालों को कई बातों पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो उन्हें नुकसान होना पक्का है. चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि इस दौरान कन्या राशिवालों को किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा.

Kanya Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है. राशि चक्र में कन्या को छठा स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय बुध की राशि कन्या के जातकों के ऊपर कई ग्रहों का शुभ प्रभाव नहीं पड़ रहा है. ऐसे में उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो नुकसान होना पक्का है. खासकर, नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना होगा. कोई भी काम जल्दबाजी और ओवर कॉन्फिडेंस में न करें. इसके अलावा अधूरी तैयारी के साथ कोई काम न करें. छोटे-से-छोटा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोचें. कारोबारियों को भी इस दौरान सावधान रहना होगा. साझेदारों के ऊपर आंख बंद करके विश्वास न करें, नहीं तो विवाद होना पक्का है. इस दौरान यात्रा के कारण भागदौड़ और तनाव भी रहने वाला है.

हालांकि, कुछ उपायों को करके ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है. यदि आप कन्या राशि के जातकों द्वारा सितंबर माह में करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ