---विज्ञापन---

Religion angle-right

Surya Grahan 2025: सितंबर में 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें अमेरिका-पाकिस्तान समेत किन देशों में नहीं आएगा नजर?

Surya Grahan 2025 Date: 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा, जो कि आंशिक होगा। हालांकि, ये ग्रहण भारत, अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों में दिखाई नहीं देगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के सही समय और इससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में।

---विज्ञापन---

Second Solar Eclipse 2025 Date Time in India: साल 2025 में 7 सितंबर को इस वर्ष का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसके बाद 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल 2025 का दूसरा व आखिरी होगा। इससे पहले मार्च माह में 29 तारीख को सूर्य ग्रहण लगा था, जो कि आंशिक था। इसलिए ये सूर्य ग्रहण भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, फिजी, मॉरीशस और अन्य एशियाई देशों से दिखाई नहीं दिया था। हालांकि, 21 सितंबर 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी आंशिक होगा, जो कई देशों में दिखाई नहीं देगा।

चलिए जानते हैं 21 सितंबर 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण किन-किन देशों में दिखाई देगा। साथ ही आपको इसके सूतक काल के बारे में पता चलेगा।

---विज्ञापन---

कितनी देर तक लगेगा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार, 21 सितंबर 2025 की रात 10 बजकर 59 मिनट से लेकर अगले दिन 22 सितंबर की सुबह प्रात: काल 3 बजकर 23 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी।

ये भी पढ़ें- Blood Moon: 7 सितंबर को 12482 सेकंड तक ‘लाल’ रहेगा चंद्रमा, जानें किन 3 राशियों को खतरा?

---विज्ञापन---

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी के दक्षिणी आधे हिस्से यानी दक्षिणी गोलार्ध में 21 सितंबर 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस दौरान 85% सूर्य का भाग ढका रहेगा। दक्षिणी गोलार्ध में ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका, हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिणी महासागर, पोलिनेशिया, मेलानेशिया और माइक्रोनेशिया शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और होबार्ट, एशिया के कुछ हिस्सों के साथ-साथ न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन, नॉरफॉक द्वीप में किंग्स्टन में ये ग्रहण दिखाई देगा।

किन देशों में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। गौरतलब है कि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है, ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा यानी मानव जीवन और प्रकृति पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: 7 सितंबर से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगेगा चंद्र ग्रहण

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2025 09:56 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola