Leo Horoscope 2025
विज्ञापन

Video: सिंह राशिवालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Leo Horoscope: साल 2025 के नवंबर महीने में अधिकतर ग्रहों का राशि गोचर हो रहा है, जिसके कारण सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आएगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि इस महीने सिंह राशिवालों को किन ग्रहों का साथ मिलेगा और कौन-से ग्रह काम को बिगाड़ सकते हैं.

Leo Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र में कुल 12 राशियों का उल्लेख मिलता है, जिसमें पांचवां स्थान सिंह राशि को प्राप्त है. सिंह अग्नि तत्व की राशि है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. जिन लोगों की राशि सिंह होती है, वो काफी साहसी होते हैं. ये लोग हर काम को पूरी मेहनत और जोश से करते हैं, जिस कारण इन्हें उसमें सफलता जरूर मिलती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, नवंबर 2025 का महीना तुला राशिवालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. 16 नवंबर तक इन्हें अपने स्वामी ग्रह का साथ नहीं मिलेगा, लेकिन उसके बाद सूर्य इन्हें कई कार्यों में सफलता दिलाएंगे. धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा और यात्राओं से लाभ होगा. मंगल की कृपा के कारण कुछ जरूरी काम भी पूरे हो सकते हैं.

23 नवंबर के बाद बुध गोचर से सिंह राशि के कारोबारियों को लाभ होगा. साथ ही छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा. यदि आप जानने चाहते हैं कि अन्य ग्रहों का नवंबर महीने में सिंह राशिवालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ