
IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम में ऋषभ पंत का हुआ खूब दुलार, ताबड़तोड़ पारी से गदगद हेड कोच
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत अपनी आतिशी बैटिंग से महफिल लूट ले गए। पंत ने एक के बाद एक दमदार शॉट्स लगाए और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उपकप्तान के बल्ले से निकली धांसू पारी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। पंत जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे, तो यहां भी उन्हें खूब दुलार किया गया।
𝗥𝗮𝘄 𝗘𝗺𝗼𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀
Straight from the #TeamIndia Dressing Room after the end of an exciting Day 1 at Headingley#ENGvIND pic.twitter.com/oj4kWMSbeW
— BCCI (@BCCI) June 20, 2025
ड्रेसिंग रूम के अंदर साथी खिलाड़ियों ने पंत और शुभमन गिल के लिए जमकर तालियां बजाईं। वहीं, केएल राहुल ऋषभ के आगे दोनों हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। अंदर पहुंचने पर पहले बैटिंग कोच और फिर गौतम गंभीर ने पंत को गले से लगाते हुए खूब शाबाशी दी। बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: