Cricket News - 2026-04-23T175557.397
विज्ञापन

टीम इंडिया की सिलेक्शन पर आई 5 बड़ी अपडेट, इन खिलाड़ियों ने ठोकी बड़ी दावेदारी

आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टी-20 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 5 खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका मिलने की संभावना है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Team India: आईपीएल 2026 में अब तक कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए 5 युवा खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी मजबूत की है. माना जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इन 5 खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में मौका दे सकते हैं.

इन खिलाड़ियों में पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का आता है, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है और वह अब 15 साल के भी हो चुके हैं और भारतीय सीनीयर टीम का प्रतिनिधित्न करने के लिए तैयार हैं. दूसरा नाम रजत पाटीदार का है. उन्होंने अब तक 6 मैच में 230 रन बनाए हैं. इसके अलावा प्रियांश आर्य, प्रिंस यादव और अंशुल कंबोज ने भी अपने धमाकेदार प्रदर्शन से महफिल लूटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ