हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND A vs SL A: श्रीलंका के खिलाफ टाय-टाय फुस्स हुए IPL के 5 भारतीय धुरंधर, बुरी तरह से खुल गई पोल

श्रीलंका A के खिलाफ आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. इन बल्लेबाजों की पोल पूरी तरह से खुल गई. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
Tilak Varma Image Created By AI

IND A vs SL A: भारतीय A टीम इन दिनों श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच ट्राई सीरीज खेल रही है. 15 जून को भारत A और श्रीलंका A के बीच मुकाबला खेला गया. सुपर ओवर के जरिए श्रीलंका ने भारत को हराया. इस मैच में भारतीय टीम की ओर से आईपीएल के 5 धुरंधर बुरी तरह फेल हो गए. प्रभसिमरन सिंह ने 13 गेंदों में 11 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 14 गेंदों में 21 रनों की पारी निकली. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ 37 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि आयुष बदोनी ने 35 गेंदों में 15 रनों की धीमी पारी खेली. इस तरह भारत के 5 धुरंधर ने श्रीलंका के सामने हार मान ली. हालांकि ये पांचों खिलाड़ी आईपीएल में अपनी टीम के बड़े सुपरस्टार हैं. लेकिन श्रीलंकाई धरती पर इन खिलाड़ियों ने निराश कर दिया.

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन ले लड़ रही थीं ये भारतीय क्रिकेटर, करियर खत्म करने का बना लिया था मन, अब वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया दम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola