डिप्रेशन से लड़ रही थीं ये भारतीय क्रिकेटर, करियर खत्म करने का बना लिया था मन, अब वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया दम

Shreyanka Patil News: श्रेयंका पाटिल इस वक्त वुमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो इंजरी की वजह से कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से बाहर थीं, तब उन्हें काफी तनाव का सामना करना पड़ा था.

Shreyanka Patil AI Image

Shreyanka Patil (AI Image)

Shreyanka Patil Faced Depression: भारतीय स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने कई इंजरीज के कारण लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रहने के दौरान आए इमोशनल चैलेंज के बारे में खुलकर बात की है. यंग ऑफ-स्पिनर ने बताया कि उस मुश्किल दौर ने उनकी मेंटल हेल्थ पर असर डाला और उन्हें खेल छोड़ने के बारे में सोचने पर भी मजबूर कर दिया.

विज्ञापन

कब हुई थी इंजरी?

उनकी मुश्किलें जुलाई 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान उंगली में फ्रैक्चर से शुरू हुईं. इसके बाद उनके दोनों पैरों की पिंडली में गंभीर चोटें आईं और बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया, जिससे उन्हें एक साल से ज्यादा वक्त तक खेल से दूर रहना पड़ा. नतीजतन, वो कई बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल पाईं, जिनमें 2025 में भारत का कामयाब वुमेंस वर्ल्ड कप कैंपेन और उस साल का वुमेंस प्रीमियर लीग सीजन शामिल है.

विज्ञापन

राहत भरी वापसी

श्रेयंका पाटिल ने आखिरकार सितंबर 2025 में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स के साथ कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी की. बाद में, पाकिस्तान पर भारत की 64 रन की जीत में 0/17 के किफायती स्पेल के साथ उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी वापसी की.

विज्ञापन

क्रिकेट छोड़ना चाहती थीं

अपने मुश्किल सफर को याद करते हुए श्रेयंका ने कहा, ‘अगर मैं कहूं कि मैं उदास नहीं थी या मैंने क्रिकेट छोड़ने के बारे में नहीं सोचा, तो ये झूठ होगा. चोट के दौर में शुरू में मुझे ऐसा ही महसूस हुआ था. लेकिन मेरे अंदर एक आवाज थी जो कहती थी, ‘चाहे कुछ भी हो, मुझे ये खेल खेलना पसंद है. मैं यहां सिर्फ़ इसलिए हूं क्योंकि मुझे इसे खेलना पसंद है.’

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने पर बैंकनोट पर छपी थी इस फुटबॉलर की तस्वीर, यादगार बन गया वो लम्हा

फैमिली का सपोर्ट मिला

22 साल की खिलाड़ी ने ठीक होने के प्रॉसेस के दौरान अपने परिवार के रोल के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरे पापा मुझसे बात करते रहते थे और मेरे परिवार ने पूरे समय मेरा साथ दिया. मैं हमेशा अच्छे लोगों से घिरी रही. इसी चीज ने मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी. अब मुझे मैदान पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस एहसास को खोने नहीं दूंगी.’

विज्ञापन

अब बेस्ट परफॉर्मेंस का मौका

फ्यूचर को देखते हुए, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के बारे में सावधानी बरतते हुए कहा, ‘ये वर्ल्ड कप है, और आप कभी नहीं जानते; कुछ भी हो सकता है. आपको उस खास दिन अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करना होता है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ