Devendra Singh Babli on Haryana Election 2024
विज्ञापन

हरियाणा BJP में शामिल होने पर क्या बोले JJP नेता? दविंदर बबली ने बदलाव की वजह भी बताई

Devendra Singh Babli on Haryana Election 2024: हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच JJP के तीन विधायकों ने पाला बदलते हुए बीजेपी का हाथ थाम लिया। वहीं अब देवेंद्र सिंह बबली ने पहली बार इस पर बयान दिया है।

Haryana Election News Devender Singh Babli: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी के 3 विधायकों ने इस्तीफा देने के बाद बीते दिन बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं अब JJP से बागी हुए विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने ना सिर्फ इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी है बल्कि बीजेपी में शामिल होने की वजह भी साफ कर दी है।

देवेंद्र सिंह बबली का कहना है कि बीजेपी से पहले हरियाणा सरकार रोहतक तक सीमित थी। रोहतक से सरकार चलती थी। मगर बीजेपी ने राज्य में परिवारवाद की राजनीति पर ब्रेक लगाया है। पहले हरियाणा में भ्रष्टाचार शिखर पर था, जिस पर अब काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनाने का हमारा अच्छा अनुभव रहा है। अभी भी पार्टी के लोगों ने पूरे सम्मान के साथ हमारा स्वागत किया है। देवेंद्र सिंह बबली का पूरा बयान वीडियो में देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ