इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप

Indian Cricket Team: टीम इंडिया ने भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत लिया हो, लेकिन कई खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का वनडे करियर खत्म हो सकता है.

Team India

Team India के इन 3 खिलाड़ियों का वनडे करियर खतरे में आया (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर 2-1 से हरा दिया है. हालांकि इस सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब टीम से इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है. इन खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब गेंदबाजी की है. जिसके कारण ही अब उनका दोबारा वनडे फॉर्मेट में खेलना लगभग नामुमकिन सा हो गया है. इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज का नाम भी शामिल है. 

रवींद्र जडेजा 

दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी इस सीरीज में बहुत ज्यादा निराश किया है. पहले दोनों ही मैचों में जडेजा की बल्लेबाजी ही नहीं आई. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. जडेजा ने 2 मैचों में 64.50 की औसत से 2 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान जडेजा का स्ट्राइक रेट 6.45 का रहा है. जडेजा को इस प्रदर्शन के बाद तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 से ही बाहर कर दिया गया था. अब अक्षर पटेल की वापसी के बाद उनका दोबारा वनडे में खेलना अब बहुत ही मुश्किल हो गया है. जडेजा को अब बिना खेले ही संन्यास लेना पड़ेगा. 

विज्ञापन

आकिब नबी 

उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी ने दूसरे वनडे मैच में अपना डेब्यू किया था. नबी का भी डेब्यू मैच बहुत ज्यादा खराब गया था. आकिब नबी ने 8.5 ओवरों में ही कुल 84 रन लुटा दिए थे. नबी का इकॉनमी रेट 9.50 का रहा है. आकिब को इस मुकाबले के बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरा मौका नहीं दिया और तीसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब नबी को वनडे टीम से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. जिसके बाद अब उनका दोबारा खेलना बहुत ही मुश्किल है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम अब मुख्य़ तेज गेंदबाजों के साथ ही खेलना चाहेगी. 

अंशुल कंबोज 

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने तीसरे वनडे मैच में अपना डेब्यू किया था. लेकिन इस मुकाबले में कंबोज ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की थी. कंबोज ने 9 ओवरों में कुल 82 रन लुटा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा की इंजरी के कारण ही कंबोज को टीम में जगह मिली थी. स्टार खिलाड़ियों की वापसी के बाद कंबोज का टीम में ही जगह बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. फिलहाल टीम इंडिया अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ ही वनडे फॉर्मेट खेलना चाहेगी. जिसके कारण ही कंबोज का दोबारा वनडे फॉर्मेट में खेलना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ