धमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. केएल राहुल ने तीसरे मैच में शतक लगाया. हालांकि वो इसके बावजूद खुश नहीं दिखाई दिए.

KL Rahul

तीसरे वनडे में हार से केएल राहुल निराश (Image: Instagram/indiancricketteam)

KL Rahul On Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. तीसरे वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. टीम ने 351 रन बनाए थे लेकिन वेस्टइंडीज ने इसे आसानी से चेज कर दिया. भारत की तरफ से केएल राहुल ने नाबाद 129 रनों की पारी खेली थी. मिडिल-ऑर्डर में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. खैर धमाकेदार शतक के बाद भी राहुल खुश नहीं हैं. उन्हें एक चीज का मलाल रह गया है. इस बात से उनका दिल टूट गया है. आइए आपको बताते हैं कि राहुल ने क्या कहा.

विज्ञापन

केएल राहुल का बड़ा बयान

तीसरे वनडे में केएल राहुल ने शतक बनाया लेकिन वो टीम के काम नहीं आया. भारत को पांच विकेट से हार मिली. राहुल ने जीत की उम्मीद लगाई थी. उन्होंने सीरीज में क्लीन स्वीप ना कर पाने पर अपनी निराशा जाहिर की. जियोस्टार के हायर क्रिकेट लाइव पर मैच के बाद राहुल ने अपनी पारी को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, “मैं शतक बनाकर काफी खुश हूं. मैं इस बात से बहुत ज्यादा निराश हूं कि टीम सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाई. अगर ऐसा होता तो और ज्यादा खुशी होती. मैं इस बार मैदान पर टाइम ज्यादा व्यतीत करना चाहता था. अगले साल वर्ल्ड कप होना है. इस वह से बल्लेबाजी में समय बिताना मेरे लिए बहुत जरूरी है. मुझे ये पता करना था कि मैं बैकग्राउंड जो मेहनत कर रहा हूं वो सही दिशा में जा रही है या नहीं. इस वजह से भी मेरे लिए बल्लेबाजी करना जरूरी था.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां

केएल राहुल की लाजवाब पारी

केएल राहुल को तीसरे वनडे में खुलकर खेलने का मौका मिला. उन्होंने 87 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए. राहुल ने 10 चौके और 6 सिक्स अपनी पारी में जड़े. तीसरे वनडे में शुरुआत में भारत की हालत थोड़ा खराब हो गई थी. भारत ने तीन विकेट 150 रन से पहले गंवा दिए थे. राहुल जब 5वें नंबर पर आए, तब 25 ओवर बचे हुए थे. उनके पास बड़ी पारी खेलने का पूरा मौका था. उन्होंने इसे हाथ से जाने नहीं दिया. शुरुआत में राहुल ने काफी धीमी बल्लेबाजी की. उन्होंने क्रीज पर समय बिताया. आखिर के पांच ओवर में राहुल ने अपने बल्ले से कोहराम मचाया. उन्होंने तगड़ी बल्लेबाजी से टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया. राहुल ने गुरनूर बरार के साथ 8वें के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ