delhi news
विज्ञापन

Karol Bagh अग्निकांड में 25 साल के युवक की गई जान…रोते-रोते क्या बोली बहन?

दिल्ली के करोल बाग में बीती शाम एक मॉल में भयंकर आग लगने से मॉल का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में एक युवक की जान भी चली गई। आग लगने की वजह का कुछ पता नहीं है।

दिल्ली के करोल बाग इलाके में विशाल मार्ट में आग लगने से वहां का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसी बीच एक 25 साल का युवक वहीं की लिफ्ट में फंस गया। उसने सबसे मदद की गुहार लगाई, लेकिन मदद न मिलने से उसकी जान चली गई। करोल बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू हो गई है। वहीं, उसकी बहन ने बताया कि लिफ्ट में फंसे उसके भाई ने काफी मैसेज किए, ताकि मदद हो सके। उसको मदद नहीं मिल पाई। इस घटना से परिवार में हाहाकार मच गया है। उनके अनुसार, ये बहुत बड़ी लापरवाही है, जिससे उसके भाई की जान चली गई। चलिए जान लेते हैं इस वीडियो की मदद से क्या बोली मृतक की बहन…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ