Saurabh Bhardwaj
विज्ञापन

Video: सौरभ भारद्वाज की संपत्ति 5 साल में कितनी बढ़ी? चुनावी हलफनामे में खुलासा

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी बीच ग्रेटर कैलाश सीट से आप कैंडिडेट सौरभ भारद्वाज ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनकी संपत्ति में पिछले पांच साल में मामूली इजाफा हुआ है।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर ग्रेटर कैलाश सीट से दांव खेला है। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनाव आयोग (EC) को दिए गए एफिडेविट के मुताबिक उनकी संपत्ति में मामूली इजाफा हुआ है। बीते पांच साल में उनकी चल संपत्ति में सिर्फ 5 लाख की बढ़ोतरी हुई है। अचल संपत्ति में 9 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इससे पहले 2020 में उन्होंने जो हलफनामा दायर किया था, उसके अनुसार भारद्वाज ने अपनी चल संपत्ति 21.55 लाख रुपये दर्शाई थी। वहीं, अचल संपत्ति यानी पुश्तैनी घर की कीमत 76 लाख रुपये दर्शाई गई थी। पिछले पांच साल में चल-अचल संपत्ति में करीब 14 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार चुनावी हलफनामे में उन्होंने संपत्ति को लेकर क्या-क्या ब्योरा दिया है? जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ