---विज्ञापन---

Video: राहुल गांधी के बाद अब Priyanka ने उठाए EC पर सवाल, वोटर लिस्ट में कुछ तो गड़बड़ है

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधा है। उन्होंने वोटर लिस्ट न देने पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग फर्जी वोटर लिस्ट के सबूतों को खत्म करने में लगी हुई है।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चुनाव आयोग पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी इलेक्शन कमीशन पर धांधली करने का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग सवाल उठाए हैं कि वोटर लिस्ट में अगर गडबड़ है तो क्यों इसकी जांच नहीं हो रही है। आखिर क्यों इलेक्शन कमीशन वोटर लिस्ट नहीं दे रहे हैं? देशभर में बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। देश के अलग-अलग भागों में चुनाव आयोग गड़बड़ कर रहा है। हम चुनाव आयोग को पूरा डेटा दे रहे हैं, लेकिन जांच होने की बजाए, उलटा हलफनामा मांगा जा रहा है। चुनाव आयोग कुछ भी मानने को तैयार ही नहीं हो रहा है। पूरे लोकतंत्र को कमजोर करने का काम हो रहा है। चलिए जान लेते हैं इस वीडियो की मदद से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा…

First published on: Aug 08, 2025 01:49 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola