abhijeet dipke
विज्ञापन

Video: अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र ऐसे नहीं चलेगा, तय करनी पड़ेगी जवाबदेही

अभिजीत दीपके अब कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बन गए हैं. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद अभिजीत ने भारतीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय कार्यसमिति में अभिजीत दीपके समेत 12 लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, इसलिए उन्हें CJP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. बीते दिन राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान करने के लिए बुलाई गई प्रेसवार्ता में अभिजीत दीपके ने देश के चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल उठाए और केंद्र सरकार से एक आग्रह किया.

चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की अपील

अभिजीत दीपके ने कहा कि एक टाइम था, जब देश की जनता सरकार चुनती थी, लेकिन आज 21वीं सदी में क्या हो रहा है? आज सरकार वोटरों को चुन रही है, सरकार बता रही है कि उसे वोट कौन देगा और कौन नहीं देगा? आज लोकतंत्र सरकार से है, न की सरकार लोकतंत्र से है. इस तरह भारत जैसा लोकतांत्रिक देश नहीं चला सकता. केंद्र सरकार को चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करनी पड़ेगी. चुनाव कराने की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी.

विज्ञापन

News 24 की ये स्पेशल वीडियो रिपोर्ट देखें और जानें की अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग को लेकर क्या-क्या बोला?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ