Nitish Kumar PM Modi Bihar Special Category Status
विज्ञापन

PM मोदी के सामने सुशासन बाबू की फिसली जुबान, क्या कह गए बिहार CM?

Cm Nitish kumar Slip Tongue : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नवादा में चुनावी रैली को संबोधित किया। भाषण के दौरान ही सीएम नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर से फिसल गई। मुख्यमंत्री नीतीश ने क्या कुछ कहा आपको सुनाते हैं?

Cm Nitish kumar Slip Tongue: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को नवादा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में वोट मांगे। पीएम मोदी के संबोधन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रैली को संबोधित किया।

भाषण के दौरान ही सीएम नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर से फिसल गई । नीतीश कुमार ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। सीएम नीतीश ने कहा कि हमको पूरी उम्मीद है इनके पक्ष में चार,चार हजार से ज्यादा एमपी रहेंगे। हम यही अनुरोध करने आएं हैं। देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं। दरअसल सीएम नीतीश 400 से ज्यादा एमपी बोलना चाहते थे, लेकिन एक बार फिर सुशासन बाबू की जुबान फिसल गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ