IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
IND vs WI: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. यहां जानिए भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज (PIC Credit - ANI)
India vs West Indies T20 Series: वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी. एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर टी20 सीरीज भी अपने नाम करने पर होगी. भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा. आइए आपको पहले टी20 मैच से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं.
विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज पहला T20 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
विज्ञापन
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
विज्ञापन
मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव?
भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर जियोहॉस्टार ऐप के जरिए लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीज रहा.