Chandra Grah Negative Effect
विज्ञापन

Video: चंद्रमा की इन ग्रहों संग युति होना है अशुभ समय का संकेत, नहीं लगता किसी भी काम में मन

Chandra Grah Negative Effect: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को एक शुभ ग्रह माना गया है, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर बार चंद्रमा के कारण व्यक्ति को लाभ ही हो. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको उन स्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस दौरान व्यक्ति को चंद्रमा से लाभ होने की जगह नुकसान होता है.

Chandra Grah Negative Effect: चंद्र ग्रह, नवग्रहों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे मन, मानसिक स्थिति, माता से रिश्ता, सुख और वाणी का दाता माना जाता है. आमतौर पर व्यक्ति को चंद्र ग्रह से लाभ होता है, लेकिन कुछ-कुछ परिस्थितियों में इसका नकारात्मक प्रभाव भी जीवन पर पड़ता है.

जैसे कि कुंडली में चंद्रमा का अग्नि तत्व की राशि यानी मेष और सिंह में होना अशुभ होता है. ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को कारोबार और नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ता है. वहीं, कुंडली के पांचवें भाव में चंद्रमा का होना नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ रहता है, लेकिन कारोबारियों को तनाव का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा चंद्रमा का सूर्य, राहु या केतु संग युति में होना या ग्रहण योग बनाना भी कई बार शुभ नहीं होता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिलती है, जिस कारण तनाव रहता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है. हालांकि, कुछ उपायों को करके चंद्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से बचा भी जा सकता है. चंद्र ग्रह को खुश करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ