T20 World Cup 2026
विज्ञापन

T20 World Cup 2026 में हुई एक और टीम की एंट्री, अब तक ये 13 टीम कर चुकी हैं क्वालीफाई

T20 World Cup 2026: अब तक कुल 12 टीमों ने इस लीग में क्वालीफाई किया था। अब इस लिस्ट में 13वीं टीम शामिल हो गई है। हालांकि अभी भी 7 टीमों के लिए इस आईसीसी टूर्नामेंट में एंट्री करने का बड़ा मौका है।

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब लगभग 8 महीने का समय ही बचा हुआ है। भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। अब तक कुल 12 टीमों ने इस लीग में क्वालीफाई किया था। अब इस लिस्ट में 13वीं टीम शामिल हो गई है। हालांकि अभी भी 7 टीमों के लिए इस आईसीसी टूर्नामेंट में एंट्री करने का बड़ा मौका है। हालांकि सभी की नजर अभी से ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हुई है।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हुई 13वीं टीम की एंट्री 

अब तक टी20 विश्व कप 2026 में 13वीं टीम के रूप में कनाडा की एंट्री हुई है। कनाडा की टीम ने अमेरिकी रीजन से क्वालिफाई किया है। वहीं यूरोप रीजन की 2 टीमों का फैसला 11 जुलाई तक हो जाएगा। जब यूरोप क्वालिफायर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की टीम ने तो होस्ट होने के नाते ही क्वालीफाई कर लिया है। बचे हुए 7 स्थानों के लिए फिलहाल 22 टीमों में जंग होने वाली है। इस टूर्नामेंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ