National Anthem Controversy
विज्ञापन

Tejashwi Yadav ने डॉक्टरों से क्यों मांगी CM Nitish Kumar की मानसिक रिपोर्ट?

राष्ट्रगान अपमान मामले को लेकर आज विधानसभा के बाहर तेजस्वी यादव ने आरजेडी विधायकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने फिर कहा कि देश के लोगों से सीएम नीतीश को माफी मांगनी चाहिए।

बिहार में राष्ट्रगान विवाद को लेकर जमकर सियासत हो रही है। विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि उनको देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। बिहार के लिए काला दिवस था। पीएम के लाडले सीएम ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इस मामले को लेकर आज विधानसभा में आरजेडी विधायकों ने प्रदर्शन किया।

विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जब पत्रकारों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये तो डाॅक्टर बताएंगे या सीएम बताएंगे लेकिन ये लग रहा है कि वे अस्वस्थ है। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ