
Video: बिहार के किस शहर में कटे सबसे ज्यादा वोटर? 3 लाख से ज्यादा का नाम शामिल
Written By Shabnaz

Written By Shabnaz
Video: बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे कई मुद्दे उठते जा रहे हैं। हाल ही में राज्य में SIR का मुद्दा गर्माया हुआ है। वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि किशनगंज में अब तक सबसे ज्यादा वोटरों के नाम काटे गए हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा वोटरों के नाम पटना शहर में काटे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर 3 लाख से ज्यादा के नाम अब तक कट चुके हैं। वहीं, कुल 65 लाख नाम काटे जा चुके हैं। वोटर लिस्ट में अब तक जो 7 करोड़ 90 लाख की थी वो अब घटकर 7 करोड़ 24 लाख हो गई है।
निर्वाचन आयोग की तरफ से ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। अब तक करीब 65 लाख लोगों का नाम कट गया है। इन नामों को काटने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इसमें कुछ ऐसे नाम हैं जिनकी मृत्यु हो गई है। कुछ ऐसे नाम हैं जो बिहार से बाहर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसमें तीसरा तर्क यह दिया गया है कि कुछ ऐसे नाम है जिनका दो जगह नाम जुड़ा हुआ था। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: