
हाथ जोड़ता हूं, कहिए तो पैर पकड़ लूं...बिहार CM नीतीश कुमार ने किससे और क्यों कहा ऐसा?
Edited By Khushbu Goyal

Edited By Khushbu Goyal
Bihar CM Nitish Kumar Emotional Appeal: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे अपनी अधिकारियों ने खास अपील करते नजर आ रहे हैं। वे अधिकारियों से अपील करते हुए इतना तक कह देते हैं कि मैं तुम्हारे हाथ जोड़ता हूं। कहते हो तो पैर पकड़ लूं, लेकिन जमीन का सर्वे पूरा कर दो। विधानसभा चुनाव 2025 तक सर्वे पूरा करके रिपोर्ट दे दो तो सरकार आगे के लिए कोई फैसला ले पाए। जमीनों के चक्कर में जानें चली जाती हैं, लेकिन यह फैसला कभी नहीं होता कि आखिर जमीन किसकी है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में यह सब बातें कहीं। समारोह में आए एक शख्स ने जमीन के सर्वे का सवाल उठाया था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री ने जमीन सर्वे पर सवाल उठाने वालों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही सर्वे का काम पूरा करके जमीनों के विवाद सुलझाए जाएंगे। सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि विधानसभा चुनाव होने से पहले पेंडिंग काम निपटा लिए जाएं। आइए सुनते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: