Bihar
विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, BJP कोटे से इन मंत्रियों ने ली शपथ, देखें Video

Bihar Cabinet Expansion : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 7 नेता शामिल किए गए। राज्यपाल ने सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। नीतीश कुमार सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से सात नेता मंत्री बनाए गए हैं। जेडीयू ने कैबिनेट विस्तार में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया। पूरी खबर के लिए देखिए वीडियो।

बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से 7 नेता शामिल किए गए हैं। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी, बिहारशरीफ से विधायक सुनील कुमार, जाले से विधायक जीवेश मिश्रा, साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह और रिगा से विधायक मोती लाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू भी मंत्री बनाए गए।

विज्ञापन


बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं सभी सात मंत्रियों को बधाई देता हूं जो सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ