
एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने तैयार किया 'खौफनाक 'हथियार', विरोधी टीमों की बढ़ गई टेंशन!
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ ट्राई सीरीज खेली। 7 सितंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने 75 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। एशिया कप से पहले पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज ने कमाल कर दिया। फाइनल में मोहम्मद नवाज ने 5 विकेट लेकर तबाही मचा दी। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया। एशिया कप से पहले नवाज ने लय प्राप्त कर ली है। पाकिस्तान अब नवाज को अपना हथियार बनाकर एशिया कप में पेश कर सकती है। एशिया कप में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को करेगी, जहां पाकिस्तान का सामना ओमान से होने वाला है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: