
BCCI ने मानी हेड कोच गौतम गंभीर की 5 बड़ी शर्तें! 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार होगी नई टीम
Written By Shubham Mishra

Written By Shubham Mishra
Gautam Gambhir BCCI: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम को देखकर हर कोई हैरान रह गया. रोहित शर्मा के हाथों से कप्तानी छीन ली गई और शुभमन गिल को नया कैप्टन नियुक्त कर दिया गया. वहीं, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी जैसे सीनियर प्लेयर्स को सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया. रोहित को सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी गई, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं.ॉ
ये भी पढ़ें: सरफराज खान को लेकर BCCI ने किया बड़ा ब्लंडर! बदल डाला स्कोर बोर्ड पर नाम, फैन्स भी रह गए हैरान
दरअसल, हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सामने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कुछ शर्तें रखी थीं, जिसे बोर्ड मान भी गया है और इसी कारण कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए गए हैं. गंभीर ने साफ किया है कि उन्हें ऐसे प्लेयर्स चाहिए, जो निजी उपलब्धि से ज्यादा टीम के हित में सोच सकें. गंभीर का भी यह भी कहना है कि जो प्लेयर्स फ्लॉप रहते हैं और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाए फिर चाहे वो सीनियर हों या युवा खिलाड़ी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: