cricket News - 2025-10-05T220650.577
विज्ञापन

BCCI ने मानी गौतम गंभीर की 5 'शर्तें', फंस गए रोहित शर्मा और विराट कोहली?

Gautam Gambhir: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वनडे टीम में कई बदलाव हुए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 5 शर्तें मानी हैं. ये तैयारी आगामी वनडे विश्व कप 2027 तक को लेकर है. गंभीर टीम में बड़ा बदलाव चाहते हैं.

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 4 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को दी गई है, जबकि रोहित शर्मा को बतौर खिलाड़ी वनडे टीम में रखा गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने गौतम गंभीर की 5 शर्तें मानी हैं. गंभीर अब नई वनडे टीम बनाने का प्लान कर रहे हैं. ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को अलविदा कहा जा सकता है. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी विश्व कप 2027 से छुट्टी हो सकती है. अजीत अगरकर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर चुके हैं कि रोहित-विराट विश्व कप 2027 के लिए अभी कन्फर्म नहीं हैं. ऐसे में साफ है कि रोहित और विराट पर बीसीसीआई बड़ा फैसला भी ले सकती है. रोहित और विराट फिलहाल भारत के लिए वनडे प्रारूप में ही हिस्सा लेते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: करोड़ों के मालिक हैं John Cena और AJ Styles, जानिए WWE Crown Jewel 2025 से पहले दोनों की नेटवर्थ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ