jacket (73)
विज्ञापन

BAN vs PAK: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के सामने होगी बांग्लादेश की चुनौती, जानें भारत में कब और कहां देखें लाइव एक्शन

BAN vs PAK: पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर जा रही है. टीम इस दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज को भारत में लाइव कब और कहां देख पाएंगे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज की शुरुआत कब हो सकती है.

BAN vs PAK: पाकिस्तान में पीएसएल खत्म हो चुका है और अब टीम इंटरनेशनल क्रिकेट की तरफ बढ़ रही है. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर जा रही है, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत में कई ऐसे क्रिकेट के दीवाने हैं जो कि हर देश के क्रिकेट को फॉलो करते हैं. ऐसे में उनके मन में सवाल होगा कि इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में किस चैनल पर होगी.

इस सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा टेस्ट सिलहट के मैदान पर होगा. भारतीय समय के अनुसार मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा. 8 मई से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होगी तो वहीं दूसरा मुकाबला 16 मई से खेला जाएगा. भारत में टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा लेकिन ओटीटी पर फैंस फैनकोड पर इसको देख पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ