IPL Final: किन मैदानों पर खेले गए हैं IPL के पिछले 5 फाइनल? एक ही स्टेडियम को मिल चुकी है 3 बार मेजबानी

IPL Final Host Stadium: बीसीसीआई की तरफ से हाल ही में प्लेऑफ के लिए सभी मैदानों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल के लिए चुना गया है. ऐसे में किन मैदानों पर आईपीएल के आखिरी 5 फाइनल खेले गए हैं, आइए जानते हैं.

IPL.jpg (3)

IPL Final Host Stadium: आईपीएल 2026 का फाइनल किस मैदान पर खेला जाएगा, इसकी घोषणा बीसीसीआई की तरफ से की जा चुकी है. एक बार फिर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को इसके लिए चुना गया है. ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल की मेजबानी इस स्टेडियम को दी गई है. इससे पहले भी कई बार इस मैदान पर फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल में पिछले 5 सीजन के फाइनल मुकाबले किस मैदान पर खेले गए हैं. 

विज्ञापन

साल 2021 में दुबई में हुआ था फाइनल

साल 2021 में भारत में कोविड के चलते व्यवस्था अस्त व्यस्त थी. ऐसे में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में किया था. उस सीजन फाइनल मुकाबला भी दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को धूल चटाई थी और चौथा खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

2024 में चेपॉक में था फाइनल

साल 2023 में चेन्नई की टीम ने पांचवें खिताब पर कब्जा किया था. ऐसे में साल 2024 का फाइनल मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला गया था. साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. टीम के लिए ये तीसरा आईपीएल खिताब था.

3 बार हो चुका है अहमदाबाद में फाइनल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 3 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जा चुका है. पिछले 5 सालों में से 3 बार इस स्टेडियम में मेजबानी की जिम्मेदारी मिल चुकी है. इस बार का फाइनल भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. इसी के साथ ये इस मैदान पर चौथा आईपीएल फाइनल होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ