Alia Bhatt Expensive Property
विज्ञापन

Alia Bhatt ने क्या सच में गिफ्ट किया बड़ी बहन को 95 करोड़ का घर? क्या है वायरल खबर की सच्चाई?

Alia Bhatt Expensive Property: आलिया भट्ट ने मुंबई में एक और आलिशान प्रॉपर्टी खरीद ली है। एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अब बड़ी बहन को महंगा तोहफा देने के लिए करोड़ों रुपये उड़ा दिए हैं। शायद यही आलिया भट्ट का प्यार जताने का तरीका है। लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है चलिए जानते हैं।

Alia Bhatt Expensive Property: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल, अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस ने एक प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट किया है। लेकिन ये प्रॉपर्टी एक्ट्रेस ने अपने लिए नहीं खरीदी बल्कि ये तो उन्होंने अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट को तोहफे में दी है। वैसे बीते साल भी आलिया ने एक लग्जरी फ्लैट अपनी बहन को गिफ्ट किया था। इसकी कीमत 8 करोड़ बताई गई थी।

वहीं, अब कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने बहन को तोहफा देने के लिए अपनी मेहनत की मोटी कमाई खर्च कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि आलिया ने करीब 95 करोड़ का घर मुंबई में खरीदा है और उसे अपनी बड़ी बहन को गिफ्ट भी कर दिया। हालांकि, अभी तक ये खबर कन्फर्म नहीं हुई है। लेकिन इस रुमर के बाद लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि बड़ी बहन को गिफ्ट लेना नहीं बल्कि देना चाहिए। तो कोई बोल रहा है कि क्या शाहीन पैसे नहीं कमातीं? कुछ लोगों ने तो आलिया पर अपनी कमाई मायके पर लुटाने के भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ