---विज्ञापन---

1 गेंद पर चाहिए थे 4 रन, फिर लंगड़ाते हुए बल्लेबाज ने छक्का मारकर कर दिला दी जीत

Kerala T20 League: केरल टी20 क्रिकेट लीग में मंगलवार को त्रिसूर टाइटंस और कालीकट ग्लोबस्टार्स के बीच खेल गए मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला. अंतिम गेंद पर त्रिसूर को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, तब लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन ने छक्का लगाकर जीत दिला दी.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

केरल टी20 लीग मैच का विवरण

केरल टी20 लीग में त्रिसूर टाइटंस और कालीकट ग्लोबस्टार्स के बीच मैच खेला गया।

कालीकट ग्लोबस्टार्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए थे।

त्रिसूर टाइटंस को आखिरी गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी और एके अर्जुन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

एके अर्जुन का प्रदर्शन

चोटिल होने के बावजूद एके अर्जुन ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर त्रिसूर टाइटंस को 4 विकेट से यादगार जीत दिलाई।

Kerala T20 League
---विज्ञापन---

Kerala T20 League: क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ केरल टी20 क्रिकेट लीग में मंगलवार, 1 सितंबर को त्रिसूर टाइटंस और कालीकट ग्लोबस्टार्स के बीच खेल गए मुकाबले में देखने को मिला. इस मुकाबले में रोमांच आखिरी गेंद तक देखने को मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए कालीकट की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए थे. जवाब में उतरी त्रिसूर की टीम 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 143 रन बना लिए थे. तभी 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर शेरोन एस कैच आउट हो गए, जिसके बाद टीम को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी.

त्रिसूर की जीत की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थी, क्योंकि टीम के सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. ऐसे में टीम के चोटिल खिलाड़ी एके अर्जुन लंगड़ाते हुए मैदान पर आए. वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. अर्जुन एक पैर को घिसकाते-घिसकाते क्रीज तक पहुंचे, जबकि उन्हें खड़े होने में भी दिक्कत हो रही थी. लेकिन अर्जुन ने हार नहीं मानी और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सभी उनकी हिम्मत और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार, टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल

First published on: Sep 02, 2026 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola