ICC T20I रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार, टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल

ICC T20I Rankings: आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टी20I रैंकिंग में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है.

Ishan Kishan and Abhishek Sharma (PIC Credit - X)

ईशान किशन T20I रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं (PIC Credit - X)

ICC T20I Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टी20I रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है. ब्रेविस को जिम्बाब्वे और नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. वहीं, टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि, तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

ईशान किशन नंबर-1 पर कायम

ICC टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर ईशान किशन की बादशाहत कायम है. ईशान 910 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं, जिनके खाते में 848 रेटिंग है. ईशान और फरफान के बीच 62 अंकों अंतर हैं. वहीं, टॉप-10 बल्लेबाजों में ईशान के साथ-साथ अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा कुल तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन

अभिषेक 819 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि तिलक 750 रेटिग के साथ 7वें नंबर पर मौजूद हैं. तिलक को एक स्थान नुकसान हुआ है और वे छठे से सातवें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वे 7वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

डेवाल्ड ब्रेविस ने की टॉप-5 में एंट्री

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को नई रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. ब्रेविस को जिम्बाब्वे और नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जहां उन्होंने पिछली तीन पारियों में 75, 75* और 41 रन बनाए. ब्रेविस ने 6 पायदान की लंबी छलांग लगाकर टॉप-5 में एंट्री कर ली है. वह 10वें स्थान से सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार, टॉप-10 में 3 भारतीय शामिल

इन स्टार खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

वहीं, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट, श्रीलंका के पथुम निशांका, भारत के तिलक वर्मा, इंग्लैंड के जोस बटलर व हैरी ब्रूक और न्यूजीलैंड के मिचेल मार्श को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है. अब साल्ट 5वें, निशांका छठे, तिलक 7वें, बटलर 8वें, ब्रूक 9वें और मार्श 10वें स्थान पर मौजूद हैं.

गौरतलब है कि टीम इंडिया 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के पास शानदार प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग में सुधार करने का सुनहरा मौका होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ