Rain Bike ANI
विज्ञापन

लखनऊ के आईटी क्रॉसिंग के पास बारिश के कारण सड़क धंसने से हादसा, गड्ढे में गिरे 2 बाइक सवार

Lucknow News: लखनऊ में तेज बारिश की वजह से रोड धंस गया और वहां गड्ढा बन गया. यहां पूरी तरह पानी भरा होने के कारण बाइक सवारों को खतरे का अंदाजा नहीं हो पाया और वो हादसे का शिकार हो गए.

Lucknow Road Accident: लखनऊ के आईटी क्रॉसिंग के पास काफी तेज बारिश हुई, जिसके कारण सड़क में गड्ढा बन गया. इस रास्ते से बाइक पर सवार होकर नितिन प्रजापति और अभिषेक प्रजापति गुजर रहे थे, और वो इस गड्डे में गिर गए. अभिषेक के भाई अभय प्रजापति ने बताया कि गड्ढे में पानी इतना ज्यादा भरा हुआ था, कि गड्ढे का पता नहीं चल पाया. करीब एक से डेढ़ घंटे तक दोनों बाइक सवार बेहोशी की हालत में पड़े रहे. हादसे के बाद प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भेजा और गड्ढे को भर दिया .

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ