
इन तीन प्लेयर्स को रिटेन करने का मन बना चुकी है दिल्ली कैपिटल्स, इस खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत
Edited By Mohan Kumar

Edited By Mohan Kumar
Delhi Capitals IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तीन प्लेयर्स चुन लिए हैं, जिनको टीम रिटेन करने का मन बना चुकी है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, दिल्ली सबसे ज्यादा पैसा ऋषभ पंत के लिए खर्च करेगी। पंत दिल्ली की पहली पसंद हैं। इसके बाद टीम 14 करोड़ रुपये अक्षर पटेल के लिए खर्च करेगी। वहीं, पहले 2 करोड़ में दिल्ली की ओर से खेलने वाले कुलदीप यादव को इस बार 9 करोड़ का फायदा होगा।
क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका
यानी दिल्ली की टीम पंत, अक्षर और कुलदीप यादव को रिटेन करने का मन बना चुकी है। पंत जबरदस्त फॉर्म में लौट चुके हैं और उनके बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं। दूसरी ओर, कुलदीप अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। अक्षर पटेल ने भी पिछले कुछ सालों में हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। यही वजह है कि दिल्ली उन पर 14 करोड़ रुपये का दांव खेलने की तैयारी कर चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: