
न्यूजीलैंड ODI सीरीज से ये 5 भारतीय खिलाड़ी होंगे बाहर? टीम इंडिया के सिलेक्शन पर बड़े सवाल
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India ODI Team Selection: न्यूजीलैंड और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर सभी की नजर है. कुछ ऐसे प्लेयर हैं, जो इस श्रृंखला का हिस्सा शायद नहीं बनेंगे, क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड का हिस्सा हैं और BCCI उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें वनडे श्रृंखला से दूर रख सकती है.
कुछ ऐसे प्लेयर हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं और उन्हें 100% फिट रखने के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. सबसे प्रमुख नाम हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का है. दोनों ही टीम इंडिया के मैच विनर हैं लेकिन उनके चोटिल होने के भी चांस रहते हैं. ऐसे में उन्हें वनडे से आराम दिया जा सकता है. इसके अलावा T20I में भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल को भी वनडे श्रृंखला से बाहर रखा जा सकता है. अन्य नाम पता करने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: