
IND vs NZ: तिलक OUT, हार्दिक IN... फिर बदलेगा वनडे कप्तान! न्यूजीलैंड सीरीज में कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India Possible Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी 2026 से वनडे सीरीज शुरू हो रही है. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की श्रृंखला होने वाली है. टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है लेकिन वनडे के लिए स्क्वाड सामने आना अभी बाकी है. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण बाहर थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल कप्तानी कर रहे थे. अब गिल टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और ऐसे में फिर वनडे में कप्तान बदलने वाला है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का 11, 14 और 18 जनवरी को वनडे मैच होने वाला है. टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. तिलक वर्मा बाहर हो सकते हैं और हार्दिक पांड्या-शुभमन गिल की टीम में वापसी हो सकती है. जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड कप से पहले आराम दिया जा सकता है. ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शतक जड़ा था और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में जगह मिल सकती है. संभावित स्क्वाड के बारे में जानने के लिए आप पूरी वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: