cricket News - 2025-12-22T184231.910
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट को मिले 5 नए 'हथियार', सीनियर टीम की बढ़ी ताकत

Under-19 Asia Cup 2025 India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप फाइनल मैच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस टूर्नामेंट के जरिए पाकिस्तान को 5 बड़े खिलाड़ी मिले हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार हैं.

Under-19 Asia Cup 2025: दुबई में अंडर-19 एशिया कप 2025 का आयोजन किया गया था. फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला गया था. पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 5 स्टार खिलाड़ी मिले. इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सीनियर टीम के लिए अपने धांसू प्रदर्शन से दावा ठोका है. लिस्ट में पहला नाम समीर मिन्हास का आता है. उन्होंने 5 मैचों में 471 रनों के अलावा 2 शतक और 1 फिफ्टी अपने नाम किया. वहीं, अहमद हुसैन ने भी 5 मैचों में 268 रन बनाए.

वहीं, गेंदबाजी में अब्दुल सुब्हान ने 4 मैचों में 13 विकेट लिए. मोहम्मद सैम ने भी पाकिस्तान अंडर-19 के लिए 4 मैच में 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. फाइनल में अच्छी गेंदबाजी करने वाले अली रजा ने भी 5 मैचों में 9 विकेट झटके. उन्होंने फाइनल में 4 विकेट लिए थे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ