cricket News (20)
विज्ञापन

पाकिस्तानी हमले पर आया अफगानिस्तान के 5 खिलाड़ियों का बड़ा बयान, पाक को सरेआम किया बेइज्जत

Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तनाव चल रहा है. 18 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया. इस हमले में अफगानिस्तान के 3 युवा खिलाड़ियों की मौत हो गई. इसके बाद अफगान के स्टार खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. इन खिलाड़ियों का बयान चर्चा में है.

Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तान ने 18 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर हमला किया, जिसमें 8 नागरिकों की मौत हो गई. इस हमले में अफगानिस्तान के 3 युवा खिलाड़ी भी मारे गए. अब अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है. इस लिस्ट में राशिद खान के अलावा, मोहम्मद नबी फजलहक फारुकी और और पूर्व कप्तान करीम सादिक ने बड़ा बयान दिया है. करीम सादिक ने कहा कि पाकिस्तान ने कायराना हमला किया है. पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करना चाहता है.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने गेंद के साथ मचाया कहर, 7 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब 

विज्ञापन

वहीं राशिद खान ने कहा कि अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है. ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्य मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए. वहीं मोहम्मद नबी ने कहा कि ‘यह घटना न केवल पक्तिका के लिए बल्कि पूरे अफगान क्रिकेट परिवार और पूरे राष्ट्र के लिए एक त्रासदी है. इसके अलावा रहमानउल्लाह गुरबाज ने भी इस हमले पर दुख व्यक्त किया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ