---विज्ञापन---

सिलेंडर 20 दिन में खत्म हो जाता है तो टेंशन न लें, इन 5 तरीकों से महीनाभर पकाएं खाना

LPG Saving 5 Tips: घर का बजट बनाए रखने के लिए हमें रोजमर्रा की चीजों को नियंत्रित करके इस्तेमाल करना होता है ताकि वह चीज लंबे समय तक चले. गैस सिलेंडर इनमें सबसे ऊपर होता है. हम आपको 20-25 दिन तक चलने वाले सिलेंडर को पूरे महीने यूज करने के आसान तरीके बता रहे हैं.

LPG Saving 5 Tips: गैस सिलेंडर मिडिल क्लास परिवार के बजट पर गहरा प्रभाव डालता है. एक 14 किलो के सिलेंडर की कीमत इस समय 853 रुपये तक है. अगर किसी को 1 महीने में 2 सिलेंडर लेने पड़ रहे हैं तो उसके बजट पर सीधा-सीधा असर पड़ जाता है. कई बार साइकिल से घर पर सिलेंडर डिलीवर करने वाले हॉकर भी सिलेंडर से गैस चोरी कर लेते हैं जिस वजह से लोगों को नुकसान झेलना पड़ जाता है.

हम आपको अपनी रिपोर्ट में 5 ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप 20 दिन चलने वाला गैस सिलेंडर पूरे महीने यूज कर सकते हैं. इसके लिए आपको कोई भी अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-लड़ाकू विमान MiG-21 को आखिरी सलाम, एयरफोर्स चीफ ने उड़ाकर दी विदाई, पढ़ें 62 साल के शौर्य की कहानी

गैस सिलेंडर को लंबे समय तक यूज करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

---विज्ञापन---

गैस पर ठंडी चीजों को न रखें

आपको कभी भी गैस के ऊपर ठंडी चीजों को नहीं रखना चाहिए. जैसे कुछ लोग फ्रिज से ठंडा दूध निकालकर सीधे गर्म करने के लिए रख देते हैं. इससे गैस का इस्तेमाल ज्यादा होता है. दूध को सामान्य टेम्प्रेचर पर आने दें और फिर उसे पकाएं.

प्रेशर कुकर पर खाना पकाएं

खाना बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें. कुकर में चावल, दाल और उबालने वाली सब्जियां बनाई जा सकती हैं. कुकर पर ये जल्दी बन जाती हैं जिससे गैस और समय दोनों बचता हैं.

---विज्ञापन---

पाइप और रेगुलेटर की जांच करें

आपको समय-समय पर अपने रेगुलेटर और पाइप की जांच करवानी चाहिए. ऐसा करने से अगर गैस सिलेंडर कहीं से लीक होता है तो उसकी भी जानकारी मिल जाती है.

बर्नर की सफाई

गैस चूल्हे के बर्नर को समय-समय पर साफ भी जरूर करें. कई बार लंबे समय तक खाना पकाने से बर्नर के ऊपर एक परत जमा हो जाती है, जिससे आंच कम होने लग जाती है. इसलिए, आपको इसकी सफाई भी करनी चाहिए. अगर फ्लेम का रंग नीला या पीला दिख रहा है, तो मतलब बर्नर गंदा हो गया है.

---विज्ञापन---

सही बर्तनों का प्रयोग करें

खाना बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सपाट तले वाले बर्तन का यूज करें. जैसे कि फ्राई पैन या ओपन पैन जैसे बर्तन. ज्यादा गोल और मुड़े तले वाले बर्तन को गर्म होने में भी समय लगता है. इसके साथ-साथ खाना पकाते समय दूध या सब्जी को पकाने के लिए उसे ढ़क कर पकाएं.

ये भी पढ़ें-बदलेगा आधार कार्ड का एक और नियम, 1 अक्टूबर से होगा लागू, 5 पॉइंट में जानें अबतक के 5 बदलाव

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2025 02:18 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola