---विज्ञापन---

PF निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव, 75% लिमिट के बाद भी खाते में आएगा पहले से ज्यादा पैसा

ईपीएफओ ने आंशिक पीएफ निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव कर क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है. नए नियम के तहत अब कुल निकासी में कर्मचारी के साथ कंपनी का अंशदान भी शामिल होगा. नए 'EPFO-3.0' सेंट्रलाइज्ड पोर्टल से देश के किसी भी दफ्तर से मिनटों में क्लेम का निपटारा हो सकेगा.

---विज्ञापन---

EPFO New Rules: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. ईपीएफओ ने आंशिक पीएफ निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव किया है और इसके तहत क्लेम का निस्तारण भी शुरू कर दिया गया है. नए नियम की सबसे खास बात यह है कि अब 75% की तय लिमिट होने के बावजूद कर्मचारियों के खाते में पहले के मुकाबले ज्यादा पैसा आएगा.

75% निकासी में भी क्यों मिलेगा ज्यादा पैसा?

पुराने नियमों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर कर्मचारी केवल अपने हिस्से के अंशदान (Employee Share) से ही आंशिक निकासी कर सकते थे. कंपनी यानी नियोक्ता का हिस्सा इसमें नहीं जोड़ा जाता था.

---विज्ञापन---

नए नियमों के तहत अब कुल निकासी में कर्मचारी और नियोक्ता—दोनों के अंशदान को शामिल किया गया है. दोनों हिस्सों के जुड़ने से कुल फंड का दायरा बढ़ गया है, जिसके कारण 75% की सीमा पर भी निकासी की रकम पहले के शत-प्रतिशत (100%) क्लेम से ज्यादा बैठ रही है.

EPFO Pension: 58 साल की उम्र और 10 साल की नौकरी? हर महीने पा सकते हैं पेंशन; जानें EPFO के न‍ियम

---विज्ञापन---

बीमारी, शादी और पढ़ाई के लिए बड़ी राहत

कानपुर रीजन के 15 जिलों में ही 20 हजार से अधिक सदस्यों के दावों पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर शाहिद इकबाल के अनुसार, पोर्टल अपग्रेडेशन का काम पूरा होते ही क्लेम सेटलमेंट ने रफ्तार पकड़ ली है. यह बदलाव उन कर्मचारियों के लिए बेहद मददगार साबित होगा जो बीमारी, बच्चों की उच्च शिक्षा, शादी या घर निर्माण जैसी आपातकालीन जरूरतों के लिए पीएफ से एडवांस निकालते हैं.

EPFO 3.0: 120 दफ्तरों का एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस

ईपीएफओ ने इस पूरी व्यवस्था को अपने नए अपग्रेडेड पोर्टल ‘EPFO-3.0’ से जोड़ा है. पहले देशभर के 120 से ज्यादा क्षेत्रीय कार्यालय अलग-अलग डेटाबेस पर काम करते थे, जिससे क्लेम सेटलमेंट में लंबा वक्त लगता था. अब सारा डेटा एक ही केंद्रीय प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से देश के किसी भी दफ्तर से किसी भी सदस्य का क्लेम प्रोसेस किया जा सकेगा. इससे क्लेम अटकने की समस्या खत्म होगी और कर्मचारियों के बैंक खाते में पैसा पहले से कहीं अधिक तेजी से पहुंचेगा.

---विज्ञापन---

EPFO Pension: 58 साल की उम्र और 10 साल की नौकरी? हर महीने पा सकते हैं पेंशन; जानें EPFO के न‍ियम

First published on: Aug 23, 2026 11:14 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola