Bharat Gaurav Train: 4 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए बिहार से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, इस दिन होगी रवाना

Bharat Gaurav Train: बिहार के बेतिया से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन होगा. इस टूर पैकेज के जरिए लोग कई धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकेंगे. इस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानते हैं.

TRAIN.jpg_f86725

कब होगा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन? (PIC CREDIT - AI)

Bharat Gaurav Train: बिहार के श्रद्धालुओं के लिए ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलेगी. इस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग इन चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे. इसके साथ ही शिरडी स्थित श्रीसाईं बाबा मंदिर और एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाओं के दर्शन कराए जाएंगे.

विज्ञापन

कब होगा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन?

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी की तरफ से 1 सितंबर 2026 को बिहार के बेतिया से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन होने वाला है. आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए इस टूर पैकेज के बारे में सभी डिटेल्स जान सकते हैं. इसका टूर पैकेज कोड EZBG32 है. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन बेतिया से रवाना होगी. बेतिया से रवाना होने के बाद कई स्टेशनों पर बोर्डिंग की सुविधा उप्लब्ध रहेगी.

विज्ञापन

बिहार के बेतिया से भारत गौरव ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी. इसके बाद बेतिया, सुगौली, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदार नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकीस्टेशनों से यात्री सवार हो सकेंगे. इन सभी स्टेशनों पर बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी. टूर बुकिंग के समय यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन चुन सकते हैं.

विज्ञापन
टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें

टूर पैकेज के बारे में डिटेल्स

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए ज्योतिर्लिंग समेत कई स्थानों के दर्शन और भ्रमण के लिए यात्री तीन श्रेणियां में यात्रा कर सकते हैं. यात्रियों के लिए इकोनॉमी क्लास का किराया 18,160 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 32,550 रुपये और कम्फर्ट क्लास का 39,425 रुपये प्रति यात्री है. इस टूर पैकेज में ट्रेन टिकट के साथ ही ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण, सुरक्षा तथा यात्रा बीमा शामिल है. आप आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग आसानी से कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ