31 अगस्त तक शाहदरा फ्लाईओवर से बनाएं दूरी, दिल्ली से गाजियाबाद जाने के लिए ये हैं अल्टरनेट रूट्स

Shahdara flyover Traffic Advisory: अगर आप उत्तर पूर्वी दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ जाना चाह रहे हैं, तो शाहदरा फ्लाईओवर को अवॉइड करें, क्योंकि यहां 31 अगस्त तक मरम्मत का काम चल रहा है, इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. आप जाम से बचने के लिए अल्टरनेट रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Shahdara Flyover AI

शाहदरा फ्लाईओवर (AI Image)

विज्ञापन

Delhi-Ghaziabad Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि रिपेयर और रेनोवेशन वर्क की वजह से शाहदरा फ्लाईओवर पर अप्सरा बॉर्डर की ओर ट्रैफिक की स्पीड स्लो रह सकती है. इस दिल्ली से गाजियाबाद रूट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वो जल्दी निकलें, ट्रैफिक से जुड़े निर्देशों का पालन करें और जर्नी शुरू करने से पहले ऑफिशियल अपडेट देख लें.

31 अगस्त तक मरम्मत का काम

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, फ्लाईओवर पर चल रहे काम से 31 अगस्त, 2026 तक अप्सरा बॉर्डर की ओर गाड़ियों की आवाजाही पर असर रह सकता है. वाहन चालकों को धीमी गति से ट्रैफिक चलने की उम्मीद रखनी चाहिए और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एक्सट्रा टाइम लेकर चलना चाहिए.

विज्ञापन

गाड़ियों की आवाजाही को संभालने और जाम कम करने के लिए अहम जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. ड्राइवरों से कहा गया है कि वो अधिकारियों का सहयोग करें, ग्राउंड पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और अफेक्टेड रूट से गुजरते समय बेवजह लेन न बदलें. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ये भी अपील की है कि वो रियल-टाइम अपडेट और ट्रैफिक के इंतेजाम में किसी भी बदलाव के लिए उनके ऑफिशियल चैनल्स पर नजर रखें.

इन अल्टरनेट रूट्स का लें सहारा

शाहदरा फ्लाईओवर के आसपास जाम से बचने के लिए आप इन वैकल्पिक रास्तों को चुन सकते हैं.

विज्ञापन
  • आनंद विहार रूट: ड्राइवर दिल्ली या गाजियाबाद में एंट्री करने और अपनी मंजिल की ओर बढ़ने के लिए आनंद विहार कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया–सूर्यनगर: आप साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया से गुजरने के बाद सूर्यनगर के रास्ते दिल्ली में एंट्री कर सकते हैं.
  • NH-9: वहीकल ड्राइवर NH-9 का भी ऑप्शन चुन सकते हैं, जिससे उन्हें शाहदरा फ्लाईओवर के आसपास के जाम से बचने में मदद मिल सकती है.
  • भोपुरा बॉर्डर–वजीराबाद रोड: साहिबाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियां भोपुरा बॉर्डर का इस्तेमाल कर सकती हैं और वजीराबाद रोड से आगे बढ़ सकती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ