8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सालाना इंक्रीमेंट 6% करने की उठी जोरदार मांग

8th Pay Commission Latest update: 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठनों ने सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% तक करने का नया प्रस्ताव रखा है. बढ़ती महंगाई और लंबे समय से एक ही पद पर काम कर रहे कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह मांग की गई है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर में होने वाली अहम बैठक में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है.

8th pay commission latest Update

Photo Credit: News24

विज्ञापन

8th Pay Commission Latest update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है. वेतन आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें कर रहा है. इसी बीच कर्मचारी संगठनों ने वेतन आयोग के सामने एक बड़ी मांग रखी है, जिसमें कर्मचारियों के सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर सीधे 6% तक करने का प्रस्ताव दिया गया है.
8वां वेतन आयोग 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है. यदि वेतन आयोग इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और भविष्य की पेंशन में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा.

मौजूदा 3% इंक्रीमेंट से खुश नहीं हैं कर्मचारी

वर्तमान व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हर साल उनकी बेसिक सैलरी (मूल वेतन) पर केवल 3% का इंक्रीमेंट मिलता है. कर्मचारी संगठनों का साफ कहना है कि मौजूदा महंगाई और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए यह 3 फीसदी की बढ़ोतरी नाकाफी है. निजी क्षेत्र की तुलना में सरकारी कर्मचारियों की यह वार्षिक बढ़ोतरी काफी कम है.

Advertisment

प्रमुख संगठनों ने सौंपा प्रस्ताव

  • भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS): संगठन ने 8वें वेतन आयोग को सौंपे अपने ड्राफ्ट मेमोरेंडम में सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग की है.
  • नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NCJCM): स्टाफ पक्ष ने भी 6% इंक्रीमेंट के प्रस्ताव का समर्थन किया है.
  • मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (MSA): सर्वे ऑफ इंडिया और DST के क्लर्क कैडर का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन ने प्रस्ताव दिया है कि लंबे समय तक एक ही पद पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कम से कम 5% सालाना इंक्रीमेंट तय किया जाए.

DA और इंक्रीमेंट में अंतर समझना जरूरी

कर्मचारी संगठनों ने यह स्पष्ट किया है कि महंगाई भत्ता (DA) सिर्फ बढ़ती महंगाई से निपटने और खरीदारी क्षमता बनाए रखने के लिए होता है. वहीं, सालाना इंक्रीमेंट कर्मचारी के काम के अनुभव, सेवा अवधि और वास्तविक वेतन में वृद्धि से जुड़ा होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ