गरीब का बेटा हर महीने कमा रहा 10 लाख रुपए, कभी रिश्तेदार ने 500 देने से कर दिया था इंकार

Rocky Abbas, Success Story, Youtuber, Viral News, Gorakhpur, UP Hindi News

Rocky Abbas

विज्ञापन

Rocky Abbas Success story: कहते हैं जिंदगी कब करवट लेगी किसी को पता नहीं। कब कौन अर्श से फर्श पर और कब कौन रंक से राजा बन जाए। ऐसा कुछ रॉकी अब्बास के साथ हुआ। पिता कभी ठेला लगाते तो कभी मजदूरी करते थे। मुश्किल से दो वक्त की रोटी का इंतजाम होता था। लेकिन रॉकी ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया था। रॉकी ने बच्चों को ट्यूशन दिया। कमाई हुई तो थोड़ा हौसला बढ़ा, लेकिन सिर्फ कमाई ही उनकी आखिरी मंजिल नहीं थी। जिस दिल्ली में वे डॉक्टर का सपना लेकर गए थे, उसी शहर में उनकी जिंदगी बदल गई। अब वे पेशे से यूट्यूबर हैं। अब वे हर महीने 10 लाख रुपए कमा रहे हैं।

दिल्ली में इस घटना ने बदली जिंदगी

रॉकी अब्बास उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के रहने वाले हैं। रॉकी बीडीएस की तैयारी करने के लिए दिल्ली गए थे। एक दिन मोबाइल चलाते वक्त उन्हें एक ऐसा वीडियो मिला, जिसने उनकी जिंदगी को बदल दिया। उस वीडियो में यूट्यूब से पैसा कमाने का तरीका बताया गया था। रॉकी को लगा कि अब उन्हें मंजिल मिल गई। उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया। जब उन्होंने अपना पहला वीडियो बनाया तो लोगों ने मजाक उड़ाया। कई ऐसे कमेंट किए, जिससे रॉकी का मनोबल थोड़ा डगमगाया। फिर भी वीडियो बनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन

जिंदगी ने परीक्षा भी ली, मोबाइल चोरी हुआ

एक दिन एक उचक्का उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। तब छोटे भाई ने नया फोन खरीदने में मदद की। रॉकी ने नए फोन से अपनी तकदीर लिखना शुरू कर दिया। करीब पांच महीने तक वीडियो से एक भी रुपए की कमाई नहीं हुई।

पहली कमाई 20 हजार रुपए, अब लाखों में

रॉकी का कहना है कि एक वो समय था जब रिश्तेदार ने 500 रुपए उधार देने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी पहली कमाई 20 हजार रुपए थी, जो यूट्यूब ने भेजे थे। इस समय उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। इस समय उनकी हर महीने कमाई 10 लाख रुपए है। उनके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार को साथ लेकर चल रहे हैं। जिस भाई ने संकट में साथ दिया था, उसे रॉकी ने आईफोन दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ