Duleep Trophy 2024: ईशान किशन और बाबा इंद्रजीत का दीवाना हुआ ये भारतीय दिग्गज, सोशल मीडिया पर तारीफ में कही ये बात

Ishaan Kishan: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी की तरफ से खेलते हुए इंडिया बी के खिलाफ शानदार शतक बना दिया है।

ind vs - 2024-09-12T200854.634
विज्ञापन

Duleep Trophy 2024: बांग्लादेश के खिलाफ होने पहले टेस्ट मैच के लिए ईशान किशन का चयन नहीं किया गया था। लेकिन अब इस दिग्गज बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से अपने आलोचकों का मुंह बंद दिया है। उन्होंने शानदार शतक बनाया। उनके अलावा बाबा इंद्रजीत ने भी दमदार पारी खेली है। उनकी इस पारी से आर. अश्विन काफी ज्यादा प्रभावित नजर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तारीफ की है।

अश्विन ने सोशल मीडिया पर की तारीफ

ईशान किशन और बाबा इंद्रजीत की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बहुत अच्छा खेले ईशान किशन। अब इस पर बहुत से लोग बात करेंगे, इसी वजह मैंने कम शब्दों में ही कहने की कोशिश की है। बाबा इंद्रजीत ने एक बार फिर अपनी क्लास और दृढ़ता को दिखाया।

विज्ञापन

 

ईशान किशन ने लगाया शतक

दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन इंडिया सी के लिए खेल रहे हैं। इंडिया बी के खिलाफ उन्होंने शतक बनाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 111 रन की पारी खेली। उनके अलावा इंद्रजीत के 78 रनों की पारी के दमदार पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस दौरान ईशान ने अपना शतक बनाया था। उन्होंने इसके साथ ही नेशनल टीम में वापसी का दावा ठोक दिया है। वहीं, इंद्रजीत ने भी टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बाबा इंद्रजीत का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी के पिछले कुछ सीजन में अच्छा रहा है। ऐसे में जब श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म में जूझ रहे हैं तो उनकी जगह पर इंद्रजीत को मौका दिया जा सकता है।

वहीं, पहले दिन का खेल खत्म होने के समय इंडिया सी ने पहली पारी में पांच विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक ऋतुराज गायकवाड़ 46 और मानव सुथार आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ