Bhiwani Murder Accused Murder Attempt: हरियाणा के भिवानी जिले में एक युवक पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों को महिला ने लट्ठ लेकर खदेड़ दिया। वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई। वहीं महिला की दबंगई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की घटना है। पीड़ित की पहचान बॉक्सर रवि मर्डर केस में आरोपी हरिकिशन के रूप में हुई। उसका कनेक्शन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है और वह इन दिनों जमानत पर चल रहा है। वहीं करीब 3 महीने पहले भिवानी पुलिस ने हरिकिशन पर हमला करने की साजिश रचने के शक में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन फिर भी हमला हो गया।
पीड़ित को 4 गोलियां लगीं, PGI रोहतक रेफर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने हरिकिशन पर 9 राउंड फायरिंग की, जिसमें से 4 गोलियां हरिकिशन को लगीं। उसे इलाज के लिए PGI रोहतक रेफर किया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने गली में लगा CCTV खंगाला तो महिला की दबंगई का फुटेज सामने आया, जिसे देखकर पुलिस भी चौक गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हरिकिशन अपने घर के बाहर खड़ा है। 2 बाइक उसके पास आकर रुकती हैं। पीछे बैठे युवक उतरते हैं और गोलियां चलाने लगते हैं। गोलियों से बचने के लिए हरिकिशन गेट के अंदर जाने की कोशिश करता है कि उसे 4 गोलियां लग जाती हैं। वह घायल होने के बावजूद गेट खोलकर अंदर जाने में कामयाब हो जाता है।
हमला करने का शक लॉरेस के गुर्गे सचिन पर
दूसरी ओर, गोलियां चलने की आवाज सुनकर सामने वाले घर से एक महिला हाथ में लट्ठ लेकर दहाड़ते हुए आती है। यह देखकर हमलावर भाग खड़े होते हैं। वहीं बदमाशों के हाथों में बंदूक होने पर भी महिला डरती नहीं है। वह सीना तानकर बदमाशों को खदेड़ती नजर आती है। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पीड़ित ने हमला करवाने का शक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सचिन पर जताया है, जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद है और जेल में बंद है। करीब एक साल पहले जिम ट्रेनर रवि को किडनैप करके मार दिया गया था। हरिकिशन उर्फ हरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और करीब 2 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines