Bengaluru Police Viral Video : अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए लड़के तरह-तरह की हरकतें करते हैं। हाल ही कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिसमें लड़के बाइक पर गर्लफ्रेंड को लेकर स्टंट करते दिखाई दिए। ऐसा ही एक और मामला बेंगलुरु से सामने आया है, यहां सड़क पर एक शख्स गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बैठाकर बाइक चलाता दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद शख्स पर मुसीबत आ गई है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर एक लड़का और लड़की सवार हैं लेकिन दोनों साधारण तरीके से सवारी नहीं कर रहे। लड़की लड़के के आगे गोद में बैठी हुई है। दोनों चलती बाइक पर रोमांस कर रहे हैं। इस वीडियो को किसी कार सवार ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस एक्टिव हुई और बाइक सवार शख्स की तलाश शुरू कर दी। जांच करने के बाद नंबर प्लेट के आधार पर शख्स का पता लगाया गया और येलहंका पुलिस ने मामला दर्ज किया। शख्स की पहचान 21 साल के कैब ड्राइवर सिलंबरसेन के रूप में हुई है।
बेंगलुरु पुलिस ने धारा 279 आईपीसी और धारा 184, 189, 129, 177 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस तरह के स्टंट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क कोई रोमांस किए जगह नहीं है, कृपया सड़क पर इस तरह की हकरतों से बचें।
यह भी पढ़ें : ‘कहां है पुलिस?’ मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो देख भड़के लोग, बोले-कब रुकेगी अश्लीलता?
बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार लड़के की फोटो शेयर की है, इस पर सोशल मीडिया यूजर सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार लड़की को क्यों नहीं गिरफ्तार किया? एक ने लिखा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और कॉमनसेंस पारिवारिक माहौल और स्कूल से मिलता है, उनकी इस हरकत के लिए किसे जिम्मेदार माना जाए। एक ने लिखा कि कानून तोड़ने में लड़की का भी हाथ था, उसे क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया ?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines