'मेरे पति विग पहनते हैं…', झूठ बोलकर की शादी तो थाने पहुंची पत्नी, फूट गया भांडा

UP News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, जिसकी वजह है गंजापन. पत्नी का कहना है कि उनके पति ने झूठ बोलकर शादी की. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Greater Noida Wig

Credit: AI

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कुछ ऐसा हुआ, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. अकसर कुछ लोग शादी करते वक्त एक-दूसरे से सच छिपाने की कोशिश करते हैं, जो बाद में लड़ाई की वजह बनता है. ग्रेटर नोएडा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां महिला ने अपने पति पर गंजापन छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि शादी से पहले उनसे कई बातों को लेकर झूठ बोला गया है. महिला का कहना है कि शादी से पहले ही उनके पति के बाल नहीं है और वो इस बात को छिपाने के लिए हेयर पैच लगाते हैं. महिला ने इस मामले में पति समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है.

ये भी पढ़ें: इश्क चढ़ा परवान, लिव-इन में रहने लगे… ऐसा क्या हुआ जो लड़की ने कर दिया कोरियन बॉयफ्रेंड का कत्ल?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

महिला ने बताया कि 16 जनवरी को उनकी शादी दिल्ली के रहने वाले संयम जैन के साथ हुई थी. विवाह से पहले महिला को बताया गया था कि उनके घने बाल हैं. लेकिन शादी के बाद महिला को पता चला कि उनके पति पूरी तरह गंजे हैं और वो सिर पर विग पहनते हैं. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पति ने एजुकेशन क्वालिफिकेशन और इनकम के बारे में भी झूठ बोला है. जानकारी के मुताबिक ये सारी पोल पट्टी खुलने के बाद दोनों में काफी झगड़ा होने लगा.

पत्नी को दे रहा था धमकी

महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने डराने के लिए मोबाइल फोन से कुछ प्राइवेट फोटो ले लिए, वो लगातार उन्हें वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती पैसे ऐंठता है. महिला ने कहा कि अगर वो इसकी खिलाफत करती है तो उनका पति मारता-पीटता है और सास-ससुर समेत बाकी परिवार वाले भी उसका साथ देते हैं. महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सभी ने साथ मिलकर उसे पीटा, 15 लाख के गहने छीने और घर से बाहर कर दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और आगे की तफ्तीश कर रही है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ