त्याग दिया खाना… खा लिया जहर, यूपी में ससुर की मौत के गम में ऐसी डूबी, बहू ने दे दी अपनी जान

UP News: यूपी के बहराइच में एक बहू ने अपने ससुर की मौत के ठीक 4 दिन बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में

Bahraich woman Suicide

Credit: AI

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक बहू को अपने ससुर की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी. महिला के ससुर की मौत 4 दिन पहले हुई थी और तभी से उसने खाना त्याग दिया था. ससुर के जाने के गम में डूबी महिला ने अपनी जान देना सही समझा और जहर खा लिया. डॉक्टर्स और परिवार वालों ने उसे बचाने की बेहद कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है. लोगों के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि एक ही घर में देखते ही देखते कैसे दो लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

दरअसल बहराइच के निद्धिपुरवा गांव के रहने वाले हरीराम के पिता की चार दिन पहले मौत हो गई थी. वही थे जो घर का सारा खर्च उठाते थे. लेकिन उनकी अचानक मौत हो गई. ससुर के ऐसे चले जाने पर पवित देवी नामक महिला खुद को नहीं संभाल पाई. उसने चार दिनों से खाने को छुआ भी नहीं था. ससुर की मौत के गम में डूबी बहू बदहवास हालत में रहती थी. घरवालों ने बेहद कोशिश की वो उसे सदमे से बाहर निकाल पाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. गांववालों का कहना है कि महिला को ससुर की मौत के साथ साथ पूरे परिवार के भविष्य की चिंता सता रही थी. गम में डूबी पविता ने शनिवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बच पाई जान

जैसे ही पवित पर जहर असर करने लगा, उनकी तबीयत खराब होने लगी. परिवार को जब इस बात का अहसास हुआ कि आखिर हुआ क्या है, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिवार वालों ने बिना देर किए उसे अस्पताल में एडमिट करवाया.लेकिन पवित की हालत बद से बदतर होती गई. डॉक्टर्स ने उसे बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया. लेकिन पवित नहीं बच पाईं. डॉक्टर्स ने जैसे ही उसकी मौत की खबर परिवार वालों को दी तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ