‘बंगाल के लोगों को समर्पित है कालीगंज की जीत’, जानें उपचुनाव के नतीजे पर क्या बोलीं CM ममता बनर्जी?

Kaliganj Bypoll 2025: आज देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीट के हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पश्चिम बंगाल की कालीगंज में TMC की जीत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी खुशी जाहिर की है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा…

Kaliganj Bypoll 2025

कालीगंज की जीत पर क्या बोलीं CM ममता बनर्जी (X)

विज्ञापन

Kaliganj Bypoll 2025: आज देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना हुई और चुनाव के नतीजे सामने आए। ये उपचुनाव पश्चिम बंगाल की कालीगंज, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना वेस्ट, गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर हुए। उपचुनाव के परिणाम में पश्चिम बंगाल की कालीगंज पर TMC ने जीत दर्ज की है। विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर TMC ने उनकी बेटी अलीफा अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया था। अलीफा अहमद ने 48673 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद से TMC के जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं, इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बंगाल के लोगों को समर्पित कर दिया।

CM ममता बनर्जी ने जाहिर की खुशी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने X पर लिखा कि कालीगंज विधानसभा के उपचुनाव में सभी धर्मों, जातियों और नस्लों के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके हमें अपना आशीर्वाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कि इस जीत की मुख्य निर्माता मां, मिट्टी और लोग हैं। मैं इस जीत को मातृभूमि और बंगाल के लोगों को समर्पित करती हूं।

विज्ञापन

किसे मिले कितने वोट

बता दें कि, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कालीगंज उपचुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन किया था। इससे त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना थी। लेकिन चुनाव में टीएमसी ने जबरदस्त जीत हासिल की। टीएमसी पार्टी की उम्मीदवारों ने 91480 वोटों के साथ जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख माकपा के समर्थन साथ 26220 वोट हासिल किए है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के आशीष घोष को 40146 वोट मिले हैं। इस उपचुनाव को 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक फुल रिहर्सल माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ