'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलेक्शन कमीशन को बड़ा आदेश दिया. अदालत ने आयोग के पास लंबित TMC के विरोधी गुटों के बीच चुनाव चिह्न से जुड़े विवाद पर फैसला लेने के लिए डेडलाइन तय की.

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश (Photo: ANI)

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलेक्शन कमीशन को बड़ा आदेश दिया. अदालत ने आयोग के पास लंबित TMC के विरोधी गुटों के बीच चुनाव चिह्न से जुड़े विवाद पर फैसला लेने के लिए डेडलाइन तय की. कोर्ट ने कहा कि इलेक्शन कमीशन इस विवाद को 3 महीने के अंदर सुलझाए. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वो ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ के नाम और ‘फूल और घास’ वाले चुनाव चिह्न को लेकर पार्टी के दो विरोधी गुटों के बीच चल रहे विवाद पर फैसला करे.

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई

चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने विरोधी गुटों से कहा कि वो चुनाव आयोग के सामने चल रही कार्यवाही में चार हफ्ते के अंदर अपनी दलीलें पूरी कर लें. बेंच ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि पार्टियों की दलीलें पूरी होने के तीन महीने के भीतर इस मामले पर फैसला किया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. ममता बनर्जी ने TMC का नाम और पार्टी का चुनाव चिह्न फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ ये याचिका दायर की थी.

क्या है मामला?

चुनाव आयोग ने विवाद पर ठोस फैसला होने तक दोनों गुटों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उसके आरक्षित चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोकने का अंतरिम फैसला लिया था. इसके बाद आयोग ने दोनों विरोधी गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए थे. अपने अंतरिम आदेश में, चुनाव आयोग ने बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों गुटों के नेताओं की बात सुनने के बाद कहा कि इस मामले में ‘चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968’ के प्रावधानों के तहत आयोग को ठोस फैसले लेने की जरूरत है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ