Bulandshahr News (शाहनवाज चौधरी): गर्मी में अक्सर ट्रांसफॉर्मर जलने की समस्या सामने आती रहती है। जिससे जल्द ही उत्तर प्रदेश की जनता को निजात मिलने वाली है, क्योंकि यूपी की योगी सरकार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एन्टी फ्यूज प्रोटेक्शन प्लान तैयार कर रही है। एन्टी फ्यूज प्रोटेक्शन प्लान के तहत 10 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर पर छोटी फ्यूज यूनिट जबकि 100 केवीए से एक लाख केवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर पर बड़ी यूनिट लगाई जाएगी। बुलंदशहर में इस प्लान के तहत योगी सरकार करीब 85 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
बुलंदशहर में कितने ट्रांसफार्मर
जिला बुलंदशहर में 10 केवीए से लेकर 100 केवीए तक के करीब 80 हजार ट्रांसफार्मर हैं। 100 से एक लाख केवीए के करीब 20 हजार ट्रांसफार्मर हैं। इन सभी ट्रांसफार्मर पर एंटी फ्यूज यूनिट की स्थापना की जाएगी। ओवरलोड होने पर यह फ्यूज जल जाएगा और ट्रांसफार्मर को जलने से बचा लेगा। 10 केवीए से 100 केवीए तक के ट्रांसफार्मर पर प्रति ट्रांसफार्मर करीब 3 हजार रुपये और 100 केवीए से 1 लाख केवीए तक के ट्रांसफार्मर पर प्रति ट्रांसफार्मर 30 हजार रुपये खर्च आएगा। कुल मिलाकर बुलंदशहर में 85 करोड़ रुपये सरकार एन्टी फ्यूज यूनिट्स पर खर्च करेगी। ये यूनिट्स यूपी के हर एक जिले में स्थापित की जाएंगी, जिस पर अरबों रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ट्रांसफॉर्मर फूंकने की थी बड़ी समस्या
गर्मी में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे ही बिजली की डिमांड भी बढ़ जाती है, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं और ट्रांसफार्मर जलने का खतरा भी बढ़ जाता है। एक-एक दिन में कई ट्रांसफार्मर जलने से आम आदमी को बिजली किल्लत से जूझना पड़ता है। इसी से निजात दिलाने के लिए योगी सरकार एन्टी फ्यूज प्रोटेक्शन यूनिट स्थापित करने जा रही है।
बिजली कटने की समस्या से मिलेगी निजात
पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इस एंटी फ्यूज सिस्टम के लगने से ट्रांसफार्मर जलने से बच जाएगा। इसके कारण इस बार गर्मी में लोगों को बिजली कटौती नहीं झेलनी पड़ेगी। इस संबंध में शासन का आदेश मिल चुका है। टेंडर प्रोसेस में है।
ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन से गिरी महिला की RPF जवान ने यूं बचाई जान, वीडियो देख खुल रह जाएंगी आंखें
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
8 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
14 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
22 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines